✍️परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी के ग्यासपुर सरयू नदी दियरा क्षेत्र में 30 जुलाई की रात बदमाशों ने सुप्तावस्था में वृद्ध बंका राजभर पर की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के तीसरे दिन मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं। इस मामले में मृतक के पुत्र रवींद्र राजभर ने यूपी के लार थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। उसने आवेदन में कहा है कि मेरे पिता ग्यासपुर सरयू दियरा क्षेत्र में खेती व पशु की देखरेख करने के लिए रात्रि में सोए थे।
तभी कुछ बदमाश वहां पहुंच चाकू से प्रहार कर उन्हें घायल कर दिए। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर हमलोग वहां पहुंच इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी उनकी मौत हो गई। घटना के बाद लार थाना के प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गुठनी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि यूपी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…