गुठनी: यूपी में युवक की हत्या मामले में अज्ञात पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी पूर्वी निवासी प्रिंस कुमार सिंह की हत्या 14 दिसंबर को यूपी के देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में बदमाशों ने गला रेतकर कर दी थी। इस मामले में मृतक के चाचा धु्रुवदेव नारायण सिंह ने भलुअनी थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी कराई है। इस संबंध में भलुअनी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के चाचा के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर आरोपितों की पहचान के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है तथा गुठनी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार से लगातार संपर्क कर रही है। इस मामले में दोनों थानों की पुलिस मृतक से जुड़े लोगों का डिटेल्स इकट्ठा करनी शुरू कर दी है।

कौन-कौन से लोग उससे जुड़े हैं, पुलिस टावर लोकेशन, सीडीआर, स्वजनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस इन बिंदुओं पर जांच कर रही है कि आखिर प्रिंस यूपी में कैसे गया। पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से आर्केस्ट्रा में काम करने वाले दो लोगों को उठाया गया है और उनसे हत्या मामले में पुलिस पूछताछ की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024