गुठनी: उचक्कों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए पांच लाख के आभूषण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर बाजार स्थित एक आभूषण दुकानदार की बाइक की डिक्की से उचक्कों ने पांच लाख के आभूषण की चोरी कर ली। इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने थाने को सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भलुई निवासी अभिषेक कुमार की जतौर बाजार में आभूषण की दुकान है। वे रविवार की सुबह अपनी बाइक से दुकान खोलने पहुंचे। बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दुकान में साफ-सफाई करने के बाद नजदीक से पानी लाने चले गए तभी एक बाइक पर सवार दो उचक्के आए और उनकी बाइक की डिक्की से थैले में रखे आभूषण निकाल फरार हो गए।

जब अभिषेक पानी लेकर लौटे तो उनकी नजर उन दोनों उचक्कों पर पड़ी। वे अपनी बाइक की डिक्की जांच किए तो उसमें रखा आभूषण का थैला गायब था। जब तक वे शोर मचाते तब तक उचक्के मैरवा की ओर तेज गति से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाने को दी। आभूषण व्यवसायी ने बताया कि थैले में सोने-चांदी के करीब पांच लाख के आभूषण थे। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। ऐसे पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024