गुठनी: चुनावी रंजिश में पूर्व मुखिया के परिजनों ने की मारपीट

  • घर पहुंच गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई
  • चुनाव में वोट नहीं देने के चलते मारने की धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौर पंचायत की पूर्व मुखिया के परिजनों पर चुनावी रंजिश में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पीड़ित बेलौड़ी गांव निवासी हृदयानंद मिश्र ने थाने में दिए अपने आवेदन में लिखा है कि चुनाव के दिन रात में मुखिया पद प्रत्याशी के परिजन मेरे घर पर पहुंच गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवेदन में अंगद मिश्र, गुड्डू मिश्र, अजय मिश्र, शिवजी मिश्र, निपु और रवि मिश्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वही एक अन्य व्यक्ति ने भी थाने में आवेदन देकर चुनावी रंजिश में मारपीट करने का आरोप अंगद मिश्र पर लगाया है।

बेलौड़ी गांव के प्रभाकर मिश्र ने भी थाने में दिए आवेदन में लिखा है कि अंगद मिश्रा, गुड्डू मिश्र, शिवजी मिश्र उसके घर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की है। इसके साथ ही चुनाव में वोट नहीं देने के चलते मारने की धमकी दी है। इधर पुलिस का कहना है कि दो आवेदन पूर्व मुखिया के परिजनों के खिलाफ मिला है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। वही पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार गश्त कर रही है। पुलिस जतौर, बेलौर, बलुआ, धनौती, पड़री, बिसवार सहित कई जगहों पर लगातार पैनी नजर रख रही है। इसके लिए जिले से अतिरिक्त पुलिसबल मंगाया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह का कहना है कि चुनाव के रिजल्ट घोषित होने के बाद पुलिस अलर्ट मोड में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026