गुठनी: सरयू के जलस्तर में फिर हुई वृद्धि, किसानों की बढ़ी चिंता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दक्षिणांचल में सरयू नदी के जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। नदी के किनारे के खेतों में धान को छोड़कर सभी फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं नदी का जलस्तर घटने- बढ़ने से धान की फसलों के लिए बहार आ गया हैं। इसके बावजूद भी एक बार और सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से किसान चिंतित हो गए हैं। किसानों का कहना है कि नदी का पानी ज्यादा बढ़ने से धान के डूबने की आशंका रहती है। वहीं अन्य फसलें जैसे मक्का, बाजरा, अरहर, तिल समेत अन्य खरीफ फसलें बर्बाद हो गई हैं।

बाढ़ विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार सोमवार को सरयू नदी का जलस्तर दरौली में 60.980 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है अर्थात दरौली में सोमवार को सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से.16 मीटर अधिक था। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 56.600 मीटर दर्ज किया गया जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से .44 मीटर नीचे है। वहीं बाढ़ विभाग के जेई रजनीश कुमार रवि ने बताया की सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन इससे अभी चिंतित होने की बात नहीं हैं, अभी नदी के प्रवाह में उतार चढ़ाव जारी है। विभाग के पदाधिकारी हमेशा नजर बनाए हुए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026