परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तरका गांव में 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ राजन महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा निकला महायज्ञ स्थल से आरंभ होकर बेलौर, गुठनी होते हुए दरौली स्थित सरयू नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश भरी की गई। इस क्रम में गुठनी टड़वा चट्टी, दरौली समेत अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर भक्ति गीत एवं जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। जल भरी करने के बाद कलश यात्रा पुन: महायज्ञ स्थल पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ कलश स्थापना की गई।
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध रामकथा वाचक प्रेमभूषण महाराज, राजन महाराज, शुभ नारायण तिवारी, विनय तिवारी, नागमणि तिवारी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। वहीं श्रद्धालुओं को स्वागत करने वालों में हृदयानंद सिंह, नीरज तिवारी, डिंपू वर्मा, दिलीप गुप्ता, यतीश सिंह, गिरिजा शंकर मिश्र, नंदकुमार ओझा, अतुल श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। राजन महाराज ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति आठ दिसंबर को क जाएगी। महायज्ञ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…