गुठनी: परदेशी की गिरफ्तारी को विधायक ने बताया गलत, वरीय अधिकारियों से की जांच की मांग

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के कल्याणी गांव से शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने एक परदेशी को शक के आधार पर गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया. परदेशी की गिरफ्तारी व दर्ज मुकदमे को गलत करार देते हुये उसे फंसाने की बात विधायक सत्यदेव राम ने कही है. क्षेत्रीय विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि पीड़ित परदेशी की पत्नी प्रतिमा देवी द्वारा दिये गये साक्ष्य के आधार पर गुठनी पुलिस द्वारा शराब के साथ न्यायिक हिरासत में भेजे गये विनोद राजभर निर्दोष है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह उसे जानबूझ कर गलत तरीके से फंसा रहे है. विधायक ने वरीय अधिकारियों से इस मामले की जांच करने की मांग की.

उन्होंने कहा कि शराब मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया व्यक्ति कलकत्ता में रहकर नौकरी करता है. वह पट्टीदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने 24 मई को पूरे परिवार सहित गांव पहुंचा था. 30 मई को वापस सपरिवार कलकत्ता जाने वाला था. इसका प्रूफ दोनों तरफ का रिजर्वेशन टिकट है. घटना के दिन यूपी से शराब पहुंचाने आये धंधेबाज व एक अन्य धंधेबाज के बीच कहासुनी व झड़प हो गयी. झड़प की सूचना जब पुलिस पहुंची तो दोनों धंधेबाज फरार हो गये. घर बाहर शोरगुल देखने बाहर निकले उक्त व्यक्ति को पुलिस पकड़ लायी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026