परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव में शनिवार की सुबह शरारती तत्वों ने दो झोपड़ीनुमा घर में आग लगा दी गई। इस अगलगी कपड़ा, अनाज, सिलेंडर समेत एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस मामले में पीड़ित विश्वनाथ उपाध्याय ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही राजू तिवारी को आरोपित किया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित विश्वनाथ उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे तभी उनके झोपड़ीनुमा घर में तेज लपटों के साथ धुंआ निकलते हुए दिखाई दिया।
जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते तब तक दो झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में गेहूं, सरसों, चौकी, चावल, भूसा, कपड़े समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस मामले में गांव के ही राजू तिवारी को आरोपित किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसआइ सुधीर सिंह ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की और मामले की जांच की। वहीं सीओ शंभूनाथ राम ने बताया कि आवेदन मिलने पर राजस्व निरीक्षक और कर्मचारी से मामले की जांच करा कर पीड़ित परिवार को सहायता दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…