परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी नगर पंचायत के सरेया में रविवार को स्थानीय विधायक सत्यदेव राम ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनांतर्गत 15 लाख की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क की आधारशिला रखी। यह सड़क गुठनी- मेहरौना रामजानकी मार्ग से सरेया गांव के तिवारी के घर होते हुए मिश्री मल्लाह के घर तक जाती है।
इस दौरान विधायक ने कहा कि सड़क पीसीसी होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही बरसात के मौसम में जल जमाव व कीचड़ से मुक्ति मिलेगी। मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि सुनील नारायण सिंह, मुखिया नवमीलाल पासवान, दिनेश पांडेय, विनोद पांडेय, संजय सिंह, अवधेश चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू राम, खुर्शेद आलम, सुरेश राम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…