परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार की अलसुबह स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बेलौर नहर के पास छापेमारी कर एक कार को जब्त करते हुए 105 लीटर देशी व विदेशी शराब सहित तस्कर के मोबाइल को जब्त किया। इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस नें शराब जांच के लिए बेलौर नहर समीप सड़क पर जांच अभियान चलाया।
इस दौरान तस्कर ने पुलिस को देख लिया और गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौक़े पर पहुंचे सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार तिवारी ने कार की तलाशी ली तो उसमें एक मोबाइल और शराब बरामद हुई। इसके बाद कार को जब्त कर थाना लाया। मामले में थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है। जल्द ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…