गुठनी: यूरिया उपलब्धता को ले निगरानी समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में सोमवार यूरिया निगरानी समिति की बैठक प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूरिया की उपलब्धता पर चर्चा की गई। निगरानी समिति के सदस्य सह किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि किसानों को समय से यूरिया नहीं मिल रही है। बिस्कोमान गोदाम में बहुत कम मात्रा में यूरिया का आवंटन हो रही है, जिससे पूरे प्रखंड में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दुकानदारों द्वारा यूरिया दुकानों में नहीं रखकर गोदामों में रखा जा रहा है जिसे महंगे दामों पर बेचा जा रहा है।

इसको लेकर कुछ दुकानदारों पर कार्रवाई तो हुई है, लेकिन इतने के बाद भी यूरिया की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। आज भी बाजार में 450 से 500 रुपये तक यूरिया बिक रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जल्द ही बिस्कोमान में यूरिया आने वाली है। साथ ही सभी दुकानदारों के गोदामों की जांच की जा रही है। दोषी दुकानदारों के विरुद्ध निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कृषि समन्वयक अभिषेक कुमार, मृत्युंजय सिंह, नित्यानंद तिवारी, बीसीओ वीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026