गुठनी: सरयू व गंडक नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक एवं सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे बसे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालात यह है कि सोहागरा, सोनहुला, श्रीकलपुर, धर्मपुर, गुठनी, योगियाडीह, तीरबलुआ, ग्यासपुर, मैरिटार गांव में खेतों में पानी घुसना शुरू हो गया है। वहीं जलस्तर बढ़ने से दियरा क्षेत्रों में रहने वाले लोग अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। बता दें कि ग्यासपुर में सरयू नदी के उस पार दियरा क्षेत्र में भी काफी संख्या में झोपड़ी बनाकर खेती की रखवाली के लिए पशुओं के साथ रहते हैं। लेकिन सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से दियरा क्षेत्र में भी पानी घुसने लगा है। लगातार वर्षा होने के कारण दियरा क्षेत्र के लोग अभी इस पार नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन मौसम खुलते ही लोग ग्यासपुर गांव में आना शुरू कर देंगे। वहीं सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से गुठनी, दरौली, आंदर, रघुनाथपुर व सिसवन प्रखंड के निचले इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया है। हालांकि गुठनी में स्थिति भयानक हो गई है।

बाढ़ विभाग से प्राप्त आंकड़ों पर गौर करें तो दरौली में सरयू नदी का जलस्तर गुरुवार को 60.430 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि 60.82 मीटर पर खतरे का निशान निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 0.39 मीटर नीचे है। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 56.030 मीटर मापा गया है, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है। यहां सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 1.01 मीटर नीचे है। बाढ़ विभाग के पदाधिकारियों द्वारा लगातार गश्त किया जा रहा है। इस संबंध में बाढ़ विभाग के गुठनी प्रक्षेत्र के एसडीओ चंद्र मोहन झा ने बताया कि अब सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। विभागीय पदाधिकारियों की तैनाती जगह-जगह पर कर दी गई है। सभी तरह की स्थिति पर नजर रखा जा रहा है। जब जहां जैसी जरूरत पड़ेगी विभाग तत्काल कार्य करेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026