परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी हथियार लहराते एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस जांच पड़ताल में लग गयी है. थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने वायरल फोटो की पुष्टि करते हुये बताया कि चिताखाल पंचायत क्षेत्र का युवक बताया जा रहा है. जिस स्थान पर फोटो शूट किया गया है, उसका शिनाख्त किया जा रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि हथियार लहराने वाला युवक अपने व्हाट्सएप स्टेटस में फोटो लगाया था और अपने मित्रों के ग्रुप में भी शेयर किया था.जिसको दूसरों तीसरे लोगों ने पुलिस तक पहुंचा कर इस पर कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों में युवक के हथियार लहराने के तस्वीर की चर्चा खूब है, पर उसके पहचान को लेकर कोई भी कुछ कहने से इंकार कर रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…