गुठनी: जतौर में मारपीट मामले में पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर बाजार में आठ जनवरी की शाम हुई मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के अलावा कुछ अन्य लोगों को भी आरोपित करते हुए प्राथमिकी की है। थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने मारपीट मामले में जतौर निवासी अनिल राम और चंदन राम, मैरवा थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी समीर सिंह, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार निवासी सुरेंद्र सिंह और दरौली थाना के सरहरवा निवासी नितेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जतौर में मारपीट व फायरिंग मामले में इन लोगों के साथ कुछ और लोग भी शामिल हैं जो चौराहे पर हथियार लहरा कर दहशत फैलाने का काम करते हैं। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जतौर बाजार में लगातार मारपीट व फायरिंग की घटना घटती है, इसको लेकर बार-बार शांति व्यवस्था भंग होती रहती है। इसको ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों के साथ अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026