परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से मैरवा इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार की रात विभिन्न मामले में फरार चल रहे सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि गठित टीम में मैरवा, गुठनी, नौतन और दरौली थानाध्यक्ष के अलावा अन्य पुलिस शामिल थीं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला निवासी सुधरी देवी, बौड़ी निवासी प्रहलाद कुमार, रवि प्रकाश उर्फ धनंजय प्रजापति, राम प्रसाद उर्फ राम प्रयाग प्रजापति, अमित कुमार बैठा, सेलौर निवासी सुगांति देवी, वीरबल राजभर शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व के एससीएसटी मामले तथा हत्या समेत कई अन्य मामले के वांछित अभियुक्त हैं जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…