परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के तारका गांव में 28 से आयोजित 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए पूज्य राजन महाराज ने बताया कि कलश यात्रा में हाथी-घोड़े, बैंड बाजे के साथ निकाली जाएगी। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर दरौली स्थित स्थित सरयू नदी पहुंच जल भरी किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में बिहार एवं यूपी से काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। रुद्र महायज्ञ के लिए यज्ञ स्थल की सजावट व रंगरोगन कर लिया गया है। दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है।
यह जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर श्रीराम कथावाचक के रूप ख्यातिप्राप्त प्रेम भूषण महाराज कथा वाचन कर क्षेत्र वासियों का गौरवांवित करेंगे। इस मौके पर अयोध्या से काफी कथावाचक व संत आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में कार्यक्रम की रूप रेखा दिखाते हुए अपने पूज्य पिताजी के संदर्भ में बताया कि उन्होंने 80 के दशक में गंगोत्री के ऊपर गोमुख जहां से गंगा प्रवाहित होती है जल भरकर चारों धाम सहित 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा कर जलाभिषेक किया था। पिता के विचारों से उदीप्त राजन अपने परिवार की वंशावली शिव मंदिर के मुख्य दरवाजे पर टंकित करवाया है। उन्होंने इसका उद्देश्य समझाते हुए बताया कि पिताजी का कहना था कि जो लोग शिवजी पर जलार्पण के लिए जाएं उनका चरण रज हमारे शरीर को छूते हुए जाए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…