गुठनी: अगलगी में दो झोपड़ी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख

पीड़ित की पत्नी ने पांच लोगों पर लगाया झोपड़ी में आग लगाने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार की आग लगने से दो झोपड़ी जलकर राख हो गई। इस क्रम में झोपड़ी में रखे अनाज, कपड़ा, गैस सिलेंडर समेत करीब डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित मंटू पांडेय की पत्नी आशा देवी ने थाने में आवेदन देकर चार लोगों पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है। इसमें गांव के सूरज यादव, वंशराज यादव, हंसराज यादव, तारा देवी और बबलू यादव को आरोपित किया है।

पुलिस दिए गए आवेदन के आधार पर जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना था कि शुक्रवार की अल सुबह जब ग्रामीण सोए थे तभी मंटू पांडेय के घर से आग की लपट दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते उनकी दो झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। इस अगलगी में घर में रखे कपड़ा, अनाज, गैस सिलेंडर समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026