परवेज अख्तर/सिवान: गूठनी दिव्यांगो के सहायक उपकरण के नि:शुल्क वितरण के लिए रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में रजिस्ट्रेशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजनों का फिजिकल टेस्ट किया गया। इसमें मंदबुद्धि, दृष्टिबाधित और श्रवण बाधित की जांच की गई। शिविर प्रभारी चिकित्सक डा. आनंद कश्यप ने बताया कि ऐसे दिव्यांग, जिनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बन गया है और वे दिव्यांग पात्रता में आते हैं। उन्हें चिह्नित कर उनके परीक्षण के बाद रजिस्ट्रेशन कर उपकरण देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
वहीं गांव से आए छात्र-छात्राओं ने भी अपने परीक्षण कराया। शिविर में फिजियोथेरेपिस्ट डा. आनंद कश्यप, पीओ नरेंद्र कुमार द्वारा दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। इस संबंध में डा. आनंद कश्यप ने बताया कि दियवांगों को अधिक से अधिक इसका लाभ देने का प्रयास किया गया है। वहीं इसके लिए प्रचार प्रसार भी किया गया था। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि डा. अरविंद आनंद, मुन्ना कुशवाहा, बीडीओ आनंद प्रकाश, आयुष कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…