परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्यासपुर निवासी बंका राजभर की हत्या 30 जुलाई की रात चाकू से गोद कर दी गई थी। इस मामले में यूपी के लार थाने की पुलिस ने घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को खुलासा कर दी है। पुलिस के मुताबिक बंका राजभर की हत्या उनके पुत्र पुत्र धर्मेंद्र उर्फ तूफानी राजभर ने की है। इस मामले में मृतक के पुत्र रवींद्र राजभर के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 302 के तहत प्राथमिकी की थी।
लार थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, उपनिरीक्षक रामराज सिंह, मुकेश यादव, साहिल खरवार, सुधीर यादव ने घटना का उद्भेदन करते हुए महाल मंझरिया दियरा से अभियुक्त मृतक के पुत्र धर्मेंद्र उर्फ तूफानी राजभर को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि ग्यासपुर निवासी बंका राजभर ग्यासपुर के सरयू नदी दियरा क्षेत्र में 30 जुलाई की रात सोए थे। यह क्षेत्र के यूपी लार थाना क्षेत्र के महाल मंझरिया पड़ता है जहां उनकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…