परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में 18 अप्रैल की अल सुबह वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक लखन राजभर के पुत्र अर्जुन राजभर के आवेदन पर तीन लोगों को आरोपित किया गया है। इस मामले में पुलिस एक आरोपित को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर ली थी। उसके बाद अन्य दो आरोपित अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।
क्योंकि घटना के दिन पूछताछ के लिए एक युवक को भले ही पुलिस गिरफ्तार कर ली हो, लेकिन उसके बाद के दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी पर पुलिस मौन हो गई हैं। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तह जाकर जांच करने में जुटी हुई है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मेरे आने के बाद किसी भी आपराधिक घटनाओं के आरोपित बाहर नहीं है। जो मामले लंबित हैं उसे भी जल्द पूरा कर उसके आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…