गुठनी: शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की कर रहा था पिटाई बिच-बचाव करने आये बेटे पर चलाया गड़ासा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के पिटायी कर रहा था कि उसका बेटा बीच मे आकर मां की सुरक्षा करने लगा तो उस व्यक्ति ने बेटा के गर्दन पर धारदार हथियार गड़ासा चला दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के डरैला गांव निवासी रेयाजुद्दीन अंसारी बुधवार की देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा तो उसकी पत्नी अजबूनतारा और परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे.

रेयाजू घर पहुंचते ही शराब के नशे में अपनी पत्नी सायरा खातून से गाली गलौज करने लगा और उसकी पिटायी शुरू कर दी जिसका विरोध उसका बेटा अरमान ने यह कहते हुए कहा कि खुद ही शराब के नशे में है मां को प्रताड़ित कर रहे हैं.बेटा का विरोध शब्द सुनते ही उसने बेटा अरमान अंसारी (17) वर्ष के गर्दन पर गंडासे से वार कर दिया जिससे उसका बेटा लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया. इसकी सूचना मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और उसे गुठनी अस्प्ताल पहुचाया उधर बेटा को मारने के बाद रेयाजू फरार हो गया.अरमान खतरा से बाहर है और उसका प्राथमिक उपचार के बाद निजी चिकित्सक के यहा चल रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026