गुठनी: विधायक ने रसोइया संघ के साथ की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित भाकपा माले कार्यालय ममें रविवार को विधायक सत्यदेव राम की अध्यक्षता में रसोइया संघ की बैठक हुई। बैठक में विधायक ने रसोइयों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती ढंग से पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि जब रसोइया सरकार का कार्य करती हैं तो उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलनी ही चाहिए। रसोइया के साथ भी उसका परिवार है, सरकारी कर्मचारियों की तरह इसे भी वेतन और अन्य सुविधा मिलनी चाहिए।

विधायक नें स्पष्ट कहा कि सरकार से रसोइया संघ के अधिकार के लिए सड़क से सदन तक भाकपा माले पुरजोर आवाज उठाएगा। उन्होंने पटना में 15 फरवरी को आयोजित सम्मलेन में रसोइया संघ के सभी मांगों को जोरदार तरीके से उठाने की बात कही तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पटना चलने का आह्वान किया। बैठक में नवमीलाल पासवान, अंगद पटेल, सुरेश राम, रामाजी यादव, अवधेश चौधरी समेत काफी संख्या में रसोइया मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024