गुठनी: बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी मुख्यालय और थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर सबसे सुरक्षित जगह बाबु दुआरे के बाबु अमरेन्द्र प्रसाद नारायण उर्फ अमर बाबु के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार नगदी सहित लाखो के ज्वेलरी की चोरी कर लिया है.घटना बुधवार की रात बतायी जा रही है.घटना की जानकारी तब हुयी जब गुरुवार सुबह घर की सुरक्षा के लिये रखे गये राजेन्द्र राम घर की सफाई करने पहुचे. राजेन्द्र मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख डंग रह गये और उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. तत्काल मौके पर आसपास के लोग पहुंचकर घर के अंदर के दृश्य देखकर हैरान रह गये.

मकान के अंदर सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे और कमरों के अंदर तीन तीन गोदरेज आलमारी के दरवाजों को तोड़कर उसमे रखे सभी सामानों को बिखेरकर उसमें रखे सोने के जेवरात व नगदी रुपये चुरा ले गए थे. गृहस्वामी अमरेंद्र नारायण सिंह ने दूरभाष पर बताया कि आलमारी में सौ से अधिक चाँदी के सिक्के रखे गए थे,साथ ही लगभग एक लाख से अधिक रुपयों के आभूषण थे, जिसे चोरों ने चुरा लिया. गृहस्वामी के भतीजे अमरेंद्र नारायण सिंह नें गुठनी थाने में आवेदन देकर उचित करवाई की मांग की है. थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया की आवेदन मिला है पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026