गुठनी: दरौली के माले विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

  • धमकी वाले मोबाइल की पहचान में जुटी पुलिस
  • विधायक ने जान के खतरे की जतायी है आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते मनोबल के बीच पुलिस बौना साबित हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार माले विधायक सत्यदेव राम को उनके फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में माले विधायक सत्यदेव राम ने आवेदन में कहा कि वह पटना आवास में थे। तभी उनके फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने लगी। वह विधायक को बिसवार पंचायत चुनाव में हस्तक्षेप करने की सजा भुगतने और वहां राजनीति करने की भी धमकी देने लगा। बताया कि धमकी देने वाले शख्स ने साफ कहा कि बिसवार आने के बाद उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि इस तरह की धमकी से उनकी जान को खतरा है।

क्षेत्र में लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं और इससे जुड़े लोगों की समस्याओं को उठाने का खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, मैरवा प्रभाग इंस्पेक्टर मनीष कुमार साह, प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह ने विधायक से मिलकर मामले की तहकीकात की। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि विधायक सत्यदेव राम द्वारा उनको लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस धमकी भरे मोबाइल नंबर की पहचान करने में जुटी हुई है। इस घटना में शामिल आरोपित को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026