परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के योगियाडीह गांव में शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने छापेमारी कर मादक पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार लोगों के पास से नशीला मादक पदार्थ बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन से सूचना मिल रही थी कि योगियाडीह गांव में मादक पदार्थ की विक्री हो रही है. इस सूचना पर योगियाडीह गांव में छापेमारी की गयी.
छापेमारी के दौरान एक घर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 225 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है. मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार लोगों में योगियाडीह गांव निवासी राजेंद्र सिंह (65) वर्ष ओमप्रकाश सिंह (30) वर्ष और लार थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी संदीप पटेल शामिल है. पुलिस कप्तान अभिनव कुमार के निर्देश पर मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एएसआई जयलाल राम, एसआई दशरथ सिंह, एसआई शिवमंगल पासवान मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…