गुठनी: विद्युत आपूर्ति की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय के समक्ष दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध शुक्रवार को विद्युत कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना का नेतृत्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील नारायण सिंह ने किया। ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग द्वारा क्षेत्र में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं की जाती है। इस कारण उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हमेशा ग्रिड से 33 हजार केवी कटा रहता है। इसके बाद लोकल कर्मी ब्रेक डाउन लेकर अनायास ही आपूर्ति बंद करा देते हैं। मुख्यालय में स्थित पावर सब स्टेशन में कनीय अभियंता नहीं रहते हैं और ना ही किसी उपभोक्ता का फोन रिसीव करते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं की शिकायत उन तक नहीं पहुंच पाती है।

धरना पर बैठे उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से विद्युत आपूर्ति सुचारु करने, बिजली बिल में सुधार करने तथा कनीय अभियंता को मुख्यालय में रहने की मांग प्रमुखता से रखी है। सूचना मिलते ही बीडीओ संजय कुमार ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को बिजली विभाग की ओर से आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वार्ता के दौरान सीओ शंभूनाथ राम व थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भी उपस्थित थे। धरना पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार, प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, अनिल पासवान, हरिश्चंद्र जायसवाल, मनोज गुप्ता, बीडीसी रवींद्र पासवान, मुखिया नवमीलाल पासवान, संजय सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024