गुठनी: दस कार्टन शराब के दो गिरफ्तार, कार जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी पुलिस ने जतौर-डरैला मुख्य मार्ग के सेमाटार गांव के समीप से शराब से भरी एक वीआईपी कार से दस कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया है तथा दो धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया गुप्त सूचना मिली कि एक वीआईपी कार में शराब भर कर यूपी से गुठनी क्षेत्र के रास्ते से सीवान जा रहा है. शुक्रवार सुबह सूचना मिलते ही जतौर डरैला मुख्य मार्ग पर निगरानी की जाने लगी उसी क्रम में यूपी के तरफ से महेंद्रा वेनितो कार आयी जिसे रोका गया तो भागने लगा.

कार को पुलिस के जवानों ने घेर लिया और उसमें बैठे व्यक्ति व चालक को गिरफ्त में लेकर जांच किया गया तो पूरे गाड़ी में शराब भरा हुआ था. गिरफ्तार व्यक्तियों में पचरुखी थानाक्षेत्र के मन्द्रापाली गांव निवासी तिलिम हुसैन का पुत्र राजा हुसैन तथा दरौंदा थानाक्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी हरिशंकर यादव का पुत्र संजय यादव है. बरामद शराब में 9 कार्टन 8 पीएम अंग्रेजी शराब व एक कार्टन यूपी निर्मित बंटी बबली देशी शराब हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026