गुठनी: कार से दो लाख के शराब के साथ दो गिरफ्तार

  • बेलौरी घटना के बाद पुलिस की सबसे बड़ी कारवाई
  • जतौर-डरैला मुख्य सड़क पर गश्ती के दौरान बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जतौर-डरैला मुख्य मार्ग पर नैनजोर के समीप मंगलवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। जिसमें यूपी की तरफ से इलाके में घुसी एक कार को पुलिस ने रोक कर तलाशी ली। इस दौरान कार में सवार दो युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस का कहना था कि युवकों को पकड़ कर उनसे पूछताछ में उनकी पहचान राजधानी के गोसाई टोला निवासी शब्बीर अहमद के पुत्र मो. जावेद व बांसकोठी गांव निवासी फिरोज अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना था कि तलाशी के दौरान कार से दो लाख से अधिक की शराब बरामद की गई है।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि यूपी की सीमा से शराब तस्कर शराब ले जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि एएसआई मोहन पासवान के नेतृत्व में गठित टीम ने कार से काफी मात्रा में शराब बरामद की। पुलिस का कहना था कि गिरफ्तार युवकों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं बेलौरी में शराब पीने से हुई पांच लोगों की मौत के बाद शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई है। अभीतक पुलिस सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026