परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र गुठनी- मेहरौना मुख्य मार्ग पर गोहरूआ गांव के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के बिहारी बुजुर्ग निवासी विक्की गोड़ तथा दीवान यादव के रूप में हुई है। इसमें विक्की गोड़ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बताया जाता है कि बिहारी बुजुर्ग निवासी विक्की गोड़ व दीवान यादव एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी सामने से आ रही एक बाइक चालक ने इनकी बाइक में धक्का मार दिया और मौके पर फरार हो गया। वहीं बाइक से धक्का लगने से विक्की गोड़ तथा दीवान यादव घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा घटना की जानकारी घायल के स्वजन एवं पुलिस को दी। इस दौरान विक्की गोड़ की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि घायल दीवान यादव को स्वजन इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामबालक यादव, एसआइ गणेश चौहान, एसआइ भरत राम अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…