परवेज अख्तर/सिवान: पश्चिम बंगाल की पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय थाना के सहयोग से सेलौर गांव स्थित पिंकी आर्केस्ट्रा संचालक सुनील सिंह के आवास पर छापेमारी कर एक नाबालिग को बरामद किया। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के एक गांव की लड़की को आर्केस्ट्रा संचालक सेलौर स्थित किराया के मकान में लाकर रखा था। लेकिन कुछ दिनों बाद वह उस लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इसकी सूचना पीड़िता ने ने अपने स्वजनों को दी। सूचना के आधार पर पीड़िता के मां-पिता ने पश्चिम बंगाल के उदयनारायणपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
आवेदन मिलने के बाद उदयनारायणपुर थाने के एसआइ राहुल कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ गुठनी थाना पहुंचे तथा गुठनी थाने की पुलिस के सहयोग से सेलौर में छापेमारी कर उस नाबालिग को बरामद कर दिया। गुठनी थाना के एएसआइ प्रमोद तिवारी ने बताया कि उस नाबालिग को बरामद कर बंगाल पुलिस कों सुपुर्द कर दिया गया है। इस मौके पर सेलौर स्थित पिंकी आर्केस्ट्रा के संचालक सुनील सिंह फरार हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…