गुठनी: बाजार से लौटने के क्रम में बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

तीन माह पूर्व मार्च में ही हुई थी अरविंद की शादी

परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी ममौर मार्ग पर पकवा द्वार के समीप सोमवार की शाम गुठनी से बाजार कर वापस घर लौटने के क्रम में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के ममौर गांव निवासी रामराज यादव का पुत्र अरविंद यादव (30) वर्ष के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अरविंद अपनी बाइक से गुठनी के तरफ से ममौर के तरफ अपने गांव जा रहा था उसी क्रम में सड़क पर रखे बालू पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. ग्रामीणों ने बताया की सड़क पर गिरने के साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों का कहना है की घायल युवक को घटना के बाद गंभीर हालत देखते हुए खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पीएचसी में लाया गया. जहां पीएचसी में मौजूद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सुचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, एसआई श्रवण कुमार पाल, एएसआई जयलाल राम मामले की छानबीन शुरू कर दिया. पुलिस का कहना है कि परिजनों के तरफ से आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज किया जाएगा. वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद सदर अस्पताल में परिजनो को सौप दिया गया है. उसके परिवार में उसकी मां सुभावती देवी, बड़ा भाई पिंटू यादव व अभय यादव और दो बहन शामिल हैं. परिजनों का कहना है कि अरविंद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था और इसी वर्ष मार्च में उसका विवाह हुआ था. परिजनों की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026