गुठनी: सर्पदंश से महिला की मौत, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के पांडेयपार गांव में गुरुवार की देर रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की पहचान पांडेयपार निवासी भवनाथ राय की पत्नी इंद्रावती देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि इंद्रावती देवी गुरुवार की देर रात घर में सोई हुई थी। तभी अचानक उसे सर्प ने दंश लिया। घटना की जानकारी मृतका के स्वजनों को दी।

स्वजन उसे इलाज के लिए देवरिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। वहीं ग्रामीण लोगों का कहना था कि महिला का झाड़फूक भी कराया गया। इस बीच वह बेहोश हो गई थी। अंत में स्वजन उसे इलाज के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के दो पुत्र प्रिंस राय और विशाल राय शामिल हैं जो काफी छोटे हैं। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024