गुठनी: संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के विसवार गांव में एक महिला की मौत इलाज के क्रम में संदिग्ध परिस्थिति में शनिवार रात्रि हो गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिये सीवान सदर भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुठनी के विसवार गांव निवासी सोनू गुप्ता की पत्नी संध्या देवी दो तीन दिन से बीमार थी और मैरवा के एक निजी अस्पताल में इलाजरत थी. संध्या की मौत शनिवार रात्रि मैरवा निजी अस्पताल में हो गयी. शव को उसके परिजन विसवार लेकर आ गये इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी मौत जहर खाने से हुयी है. पुलिस मौके पर पहुच शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी.

संध्या के ससुराल वालों ने बताया संध्या अपने मायके मैरवा में रहती थी वही किस परिस्थिति में उसकी हालात बिगड़ी पता नहीं. रविवार सुबह उसके मायके वाले यहा पहुचा गये और बोले मौत हो गयी है तो दाह संस्कार यही होगा. उधर संध्या देवी के मायके वालों ने ससुरालियों के प्रताड़ना से जहर खाने की बात कही है और पुलिस को सूचना दिया है. हालांकि संवाद प्रेषण तक आवेदन नहीं दिया है. संध्या (28) के दो बच्चें है. जिसमे बड़ा बच्चा 6 वर्ष तथा छोटा तीन वर्ष का है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026