परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के दमोदरा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुयी मारपीट में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की एक वृद्ध महिला को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. दमोदरा गांव निवासी स्व. अक्षय कुमार नाथ तिवारी की पत्नी सुमित्रा देवी का पड़ोस के ही लोगों के साथ भूमि विवाद पहले से चल रहा है. उसी क्रम में कुछ दिन पहले भी मारपीट हो चुकी है.
बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर सुमित्रा देवी के साथ कहासुनी हो गयी. इसी पर विपक्षी द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायलावस्था में पड़ोसियों के सहयोग से परिजन उन्हें गुठनी अस्पताल ले गये, जहां से सीवान सदर रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने गुठनी पीएचसी में एसआई दशरथ सिंह को भेजकर महिला की स्थिति की जानकारी लिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…