गुठनी: दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में युवक घायल

घायल युवक गंभीर हालत में गोरखपुर किया गया रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकरपुर चेक पोस्ट के समीप मेहरौना पुल पर मंगलवार की दोपहर दो गुटों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई। जिसमें एक युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान यूपी के लार थाना क्षेत्र के चुरिया गांव निवासी मुकेश कुमार यादव (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि मंगलवार की दोपहर करीब आधा दर्जन युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया और दोनों गुटों में देखते ही देखते तू-तू, मैं-मैं होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे व चाकूबाजी की घटना शुरू हो गई। जिसमें मुकेश कुमार यादव को चाकू लगने से वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया।

घटना से राहगीरों में भी अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित गुठनी थाना क्षेत्र में घुस गया। सूचना मिलने के बाद यूपी के मेहरौना चेक पोस्ट व श्रीकरपुर चेक पोस्ट के कर्मियों ने संयुक्त रूप से मिलकर इसके मुख्य आरोपित पवन कुमार राजभर को धर दबोचा और पूछताछ के बाद उसे यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद बिहार में आने वाले लोगों की गहन तलाशी शुरू हो गई। चेकपोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं घायल युवक की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026