गुठनी: कार व ऑटो की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भठही मोड़ के पास बुधवार की दोपहर ब्रेजा कार और आटो की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए जबकि इसमें सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बे्रजा कार गुठनी से मैरवा की ओर जा रही थी तथा आटो मैरवा से गुठनी की ओर आ रही थी। इस क्रम में जैसे ही आटो भठही मोड़ के पास पहुंची तभी दूसरे आटो के ओवरटेक के करने के दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गई।

इस घटना में आटो व कार क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कार व आटो में सवार लोग बाल-बाल बच गए। दोनों वाहन के टक्कर की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। किसी ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों वाहन के चालक फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों ने कार में बैठे यात्रियों को सुरक्षित निकाला। यात्रियों के अनुसार आटो व कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जाते हैं। एएसआइ प्रमोद कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुटे हुए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024