परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या एक में नल जल योजना का हाल बेहाल हो गया है। जानकारी के मुताबिक गुठनी नगर के वार्ड संख्या एक में 2017-18 में दो पानी टंकी का निर्माण कराया गया, लेकिन आज तक यह सही ढंग से कार्य नहीं कर पाया है। तेनुआ स्थित पानी टंकी से पानी की सप्लाई तो होती है, लेकिन पाइप फटी होने के कारण बहुत जगहों पर नहीं पहुंच पाती है तथा पानी यत्र-तत्र बहता ही रहता है। वहीं अधिकांश घरों में पानी के लिए कनेक्शन भी नहीं दिया गया है। इस कारण वार्ड के अधिकांश लोग नल जल योजना के लाभ से वंचित हो गए हैं। बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों से कई बार इसकी शिकायत करने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

वहीं दूसरी ओर तेनुआ गांव के चौरियाडीह में बना पानी टंकी पिछले एक वर्षों से खराब है। आज तक उसकी सप्लाई पूरे तरीके से नहीं हो सकी है। यहां ना तो वार्ड के सभी घरों तक कनेक्शन ही पहुंच पाया है और ना ही इसकी मरम्मत ही कराई गई है। नगर पंचायत बनने के बाद भी लगातार मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी से कहने पर भी कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में मुख्य पार्षद राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कुछ नल जल योजना पीएचईडी विभाग के जिम्मे दे दिया गया है। इस संबंध में पीएचईडी विभाग के जेई ने बताया कि जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026