गुठनी: भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के गुठनी चौराहा स्थित भाकपा माले कार्यालय पर शुक्रवार की दोपहर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी सचिव सुरेश राम ने की.स्थापना दिवस कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अपने साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया उसके बाद विधायक सत्यदेव राम द्वारा पार्टी का झंडा फहराया गया.विधायक श्री राम ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही पूंजीपतियों की सरकार बनकर रह गयी है उन्हें आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नही रह गया है और देश के पूजीपतियों को पूरी आजादी दे रखी है जिससे रेलवे, एलआईसी, एयरलाइंस सहित तमाम सरकारी कंपनियों को निजीकरण में बदला जा रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य में चल रही डबल इंजन की सरकार भी पूरी तरह फेल साबित हुई है.राज्य में बढ़ते हुए अपराध, हिंसा, बेरोजगारी, लूट, हत्या, अपने चरम पर है वावजूद नीतीश सरकार इसे रोकने के लिये कोई ठोस कदम नही उठा रही है.कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में इंद्रजीत कुशवाहा, नवमीलाल पासवान, कुँवर जी विश्वकर्मा,रामजी यादव,अंगद पटेल, शंभू राम समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024