बिहार में कोरोना को लेकर बड़ा निर्णय, सभी संग्रहालय; पुरातत्विक स्थल, स्विमिंग पूल, स्टेडियम व जिम बंद

पटना : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य के सभी संग्रहालय, पुरातात्विक स्थल, स्मारक आदि को तत्काल प्रभाव से 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। इन स्थलों पर दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने इस बाबत शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिया। इसके अलावा सभी इनडोर और आउटडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, जिम सेंटर आदि को 16 मई तक के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान मैदान या किसी भी जगह खेल व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की मनाही होगी।

बता दें कि पिछले साल 2020 में कोरोना की पहली लहर के दौरान भी बिहार में सभी संग्रहालय, पुरातात्विक स्थल, स्मारक आदि को बंद कर दिया गया था। इस दौरान किसी को इन स्थलों पर प्रवेश नहीं दिया जाता था। कोरोना के मामले राज्य में कम होने पर दोबार इन स्थलों पर लटके तालों को खोला गया था। फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए राज्य में फिर से संग्रहालय, पुरातात्विक स्थल, स्मारक, इनडोर और आउटडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, जिम सेंटर को बंद कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026