Categories: पटना

हाजीपुर: नाराज ग्रामीणों का तेजस्वी यादव और LJP सांसद पर फूटा गुस्सा, लापता का लगाया पोस्टर

हाजीपुर: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेजस्वी यादव इनदिनों ट्विटर पर काफी एक्टिव दिख रहे हैं. लेकिन अपने क्षेत्र का उन्होंने एक भी बार दौरा नहीं किया है. इस बात से क्षेत्र की जनता काफी नाराज है. तेजस्वी के साथ जनता हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस से भी खफा है. नतीजतन जनता ने क्षेत्र के चौक-चौराहों, सरकारी स्कूलों और बिजली के खंबों पर दोनों नेता के लापता होने का पोस्टर लगा दिया है. साथ ही उन्हें ढूंढने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है.

ग्रामीणों ने इनाम का किया एलान

ग्रामीणों द्वारा चिपकाए गए पोस्टर में यह लिखा गया है कि जो व्यक्ति इन लोगों का पता बताएगा या इन्हें ढूंढ कर लाएगा उसे 51 सौ रुपये का इनाम ग्रामीणों द्वारा दिया जाएगा. ये दोनों नेता चुनाव के बाद क्षेत्र से गायब हैं. बता दें कि वैशाली जिला में दो लोकसभा और आठ विधानसभा का क्षेत्र है. दोनों लोकसभा सीट पर एलजेपी का कब्जा है. जबकि आठ विधानसभा में से चार एनडीए गठबंधन और चार महागठबंधन के कब्जे में हैं.

चुनाव के बाद क्षेत्र में नहीं आने का लगाया आरोप

इसके बावजूद कोरोना महामारी के बीच नेता क्षेत्र से नदारद हैं. दोनों लोकसभा क्षेत्र में सांसद के प्रति लोगों ने विरोध जताया है. बीते दिनों वैशाली से सांसद वीणा देवी के प्रति लोगों ने विरोध जताया. अब लोग हाजीपुर सांसद और राघोपुर विधायक के खिलाफ विरोध जता रहे हैं. जनता का आरोप है कि करोना महामारी के बीच नेता जनता के हाल-चाल लेने तक नहीं आ रहे हैं. चुनाव के बाद से वे क्षेत्र से गायब हैं. अस्पताल में कोई व्यवस्था नहीं है. ऐसे में जो इन नेताओं को ढूंढ कर लाएगा, वो इनाम का हकदार होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026