लड़की के अपहरण पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, ऑडियो गाना भी बनाया, फिर…

भागलपुर : मधुसूदनपुर के गोविंदपुर गांव में आपत्तिजनक ऑडियो वायरल करने पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट की नौबत आ गई। दोनों ओर से भीड़ जुट गई। सूचना पर नाथनगर और मधुसूदनपुर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। आपत्ति जताने वाले पक्ष को लिखित शिकायत दर्ज कराने को कहा। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर गोविंदपुर निवासी किशन मंडल के पुत्र रुपेश कुमार मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

एक लड़की के अपहरण बाद टिप्पणी करते हुए बनाया था ऑडियो गाना

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों गांव की एक लड़की का अपहरण हो गया था। इस घटना के बाद रुपेश ने उस पक्ष की लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक ऑडियो गाना बनाया और उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर उस पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। युवक पर समाजिक प्रतिष्ठा हनन करने का आरोप लगा उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किए गए आपत्तिजनक ऑडियो गाना को डिलीट करने की मांग की है। मधुसूदनपुर ओपी इंचार्ज मिथिलेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा आरोपित के खिलाफ आवेदन दिया गया था। उसमें कुछ त्रुटि रहने के कारण सुधार कर फिर से देने को कहा गया है। आरोपित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026