हाजीपुर: ट्रक में जैविक खाद के डब्बे में छिपाकर लाई जा रही शराब बरामद

हाजीपुर: गंगाब्रिज थाना पुलिस ने गुरुवार के दिन गांधी सेतु के पाया नंबर एक पर से एक ट्रक शराब जब्त किया है। इसके साथ हीं पुलिस ने ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया है। ट्रक में 194 जैविक खाद के डब्बे में छिपाकर शराब की ये खेप ले जाई जा रही थी, लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने इसे पकड़ लिया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में सदर एसडीपीओ राघव दयाल और गंगाब्रिज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप के आने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने गांधी सेतु के पाया नंबर एक के पास संदिग्ध वाहनों के जांच का अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान गांधी सेतु के पाया नंबर एक पर एक ट्रक पहुंचा, जो संदिग्ध लगा। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 25 बी टी 2715 था। ट्रक को रोकने पर चालन ने इसमें जैविक खाद होने की बात बताई, लेकिन पुलिस टीम ने इसे खोल कर दिखाने को कहा तो चालक और उपचालक घबड़ा गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोचा और ट्रक को साईड में खड़ा करवाया। एक पुलिसकर्मी ने ट्रक के अंदर घुस कर जब जैविक खाद के डब्बों को खोला तो चौंक गया। हर डब्बे में शराब की बोतलें रखीं गईं थी। पुलिस ने ट्रक और सामान को जब्त किया।

हर डब्बे में एक कार्टन शराब छिपाई गई थी

दोनों चालक और उपचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ट्रक के चालक की पहचान हरियाणा के रहने वाले अमित झा और विकास झंझावल के रूप में हुई। वहीं गिनती में जैविक खाद के डब्बों की संख्या 194 पाई गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लगभग हर डब्बे में एक कार्टन शराब छिपाया गया था। इस तरह से लगभग 194 कार्टन शराब की बरामदगी की गई है। बताया जाता है कि ये शराब की खेप हरियाणा से दरभंगा ले जाई जा रही थी। लेकिन इसके पहले हीं पुलिस ने इसे पकड़ लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026