परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवांं कला गांव में सोमवार को भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में पिता-पुत्री घायल हो गए। घायलों का इलाज जलालपुर सामुदायिक अस्पताल में किया गया। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परशुराम यादव ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि वह सुबह 10 बजे अपने हिस्से की जमीन पर घर बनवा रहा था तभी राधाकिशुन यादव, हरेंद्र यादव, प्रेम सागर यादव, गुड्डू यादव, गुलशन यादव, सोनू यादव लाठी-डंडा एवं फरवा से मुझ पर हमला कर घायल कर दिया। मेरे चिल्लाने की आवाज सुन मेरी पुत्री मीरा आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसके गले से मंगलसूत्र तथा जिउतिया छीन लिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…