Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अगलगी में आधा दर्जन घर जले, दो लाख से अधिक की संपत्ति की जली

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के भागर में गुरुवार की देर शाम में अचानक लगी भीषण आग से करीब आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में करीब दो लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़ित परिवार दियारा क्षेत्र में सब्जी की खेती करने के लिए गए हुए थे, इसी बीच अचानक आग लग गई। आग ने करीब आधा दर्जन फूस की झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आग की लपट देख काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिसवन थाने को दी। थाने से पुलिस ने अविलंब फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर भेजा। फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। इधर साधु यादव के करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित ने बताया कि 10 क्विंटल गेहूं, 3 क्विंटल चावल, एक बोरा अरहर, 4 बोरा सरसों, बर्तन, साइकिल, कपड़ा, चारपाई जलकर राख हो गई। इसी तरह सभी के घरों का नुकसान हुआ है। पीड़ितों में बलिराम यादव, श्रीराम यादव, राजीव यादव, योगेंद्र यादव, मुन्नी देवी, भरत यादव, लालबिहारी यादव, सुदामा यादव, भरत यादव, कैलाश यादव, बबीता देवी, सुशीला देवी, मराछो देवी, सुरेश साह, रामनाथ यादव आदि का घर शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026