Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाने के मलाही डीह गांव में शुक्रवार को पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट में तीन महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के दो महिला सहित चार लोग शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से एक महिला सहित दो लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इस घटना के बाद पिता-पुत्र ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर एक दूसरे को आरोपित किया है। एक पक्ष के संजय राम ने 9 लोगों को आरोपित करते हुए आरोप लगाया है कि मेरे घर के पास से बिजली के तार गया है। वहीं पास में एक ताड़ का पेड़ है, जहां पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा पेड़ को काटा जा रहा था।

जब मैं काटने से माना किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौच करते हुए लाठी, डंडे, रड आदि से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही घर में घुस 25 हजार नकद, जेवर व मोबाइल छीन ली तथा जाते वक्त जान मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के रामनाथ राम ने अपने आवेदन में सात लोगों को आरोपित करते हुए कहा है कि 10 वर्ष पूर्व मैंने उक्त लोगों को 50 हजार रुपये दिये थे। मेरी बहू गीता देवी ने उक्त लोगों से पैसे मांगने गई तो गाली-गलौच करते हुए लाठी, डंडे, रड, फरसा से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त है। मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026