परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली दक्षिण टोला गांव में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गयी. इसमें शर्मानंद शर्मा सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया. तेतहली दक्षिण टोला के शर्माननंद शर्मा ने थाना में आवेदन देकर डेढ़ दर्जन पड़ोसियों को नामजद किया है.
पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि मंगलवार की सुबह में हम सभी अपने परिवार के साथ दरवाजे पर बैठे थे. तभी मेरे ही गांव के दशरथ शर्मा, चंद्रमा शर्मा, जनक शर्मा, पवन कुमार, रोहित कुमार, सहित डेढ़ दर्जन लोग लाठी-डंडे से लैश होकर दरवाजा पंर पहुंच गये व गाली गलौज करने लगे. पड़ोसियों ने मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस का कहना है आवेदन मिला है मामले की छानबीन की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…