परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में आपसी विवाद में मारपीट हो गई जिसमें लालमति देवी एवं उसका पुत्र अर्जुन भगत तथा संजीव कुमार भगत घायल हो गए। तीनों घायलों का रेफ़रल अस्पताल में इलाज कराया गया। वहीं निरखापुर गांव में हुई मारपीट में परशुराम उपाध्याय की विधवा तारामती कुंवर, जितेंद्र उपाध्याय की पुत्री पूजा कुमारी व जया कुमारी घायल हो गई। वहीं महानगर में आपसी विवाद में हुई मारपीट में मोहन साह की पत्नी रीता देवी एवं महिला शारदा देवी घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…