✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो व दूसरे पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान गोपालगंज जिले के विशम्भरापुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहानिया गांव निवासी सत्येंद्र यादव और गोपालपुर गांव निवासी बमई यादव का पुत्र बलिष्टर यादव के रूप में की गई। वही दूसरे पक्ष से भरत यादव,हीम यादव,शंभु यादव, छोटेलाल यादव शामिल है।
घटना के संबंध में बलिस्टर यादव ने बताया कि मेरे पट्टीदारों से जमीन का विवाद चल रहा है। जिसमें मेरा रिश्तेदार सतेंदर यादव मेरे घर आए थे और जमीन के विवाद को ही लेकर सत्येंद्र यादव को मारपीट कर घायल कर दिया। मैं पूछताछ करने गया तो उन लोगों द्वारा मुझे और मेरे अन्य परिवार को ही मारपीट कर घायल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मारपीट करने वाले सभी लोग हाथ में लाठी डंडा हुआ धारदार हथियार लिए हुए थे।
दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। भरत यादव ने बताया कि मेरे कोटेदारों से 2 बीघा जमीन का विवाद है और हम लोगों के हिस्से का भी जमीन मेरे परिजनों ने कब्जा करके रखा है। छह महीना पहले भी उसी जमीन को लेकर विवाद हुआ था और हम लोगों में मारपीट हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…