परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के रजनपुरा उसरही में सोमवार को तीन बजे दो शराब कारोबारी आपस में मारपीट कर दिए। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से शकलदीप यादव पिता कमलदेव यादव, सिंधु देवी पति रमेश रमेश यादव पूनम देवी पति अरविंद यादव दूसरे पक्ष से घायलों में अमरजीत यादव पिता गंगा यादव गंगा यादव पिता स्वर्गीय जमादार यादव, सोनिया देवी पति गंगा यादव है। सभी का इलाज हसनपुरा सामुदायिक अस्पताल केंद्र में किया जा रहा है। मारपीट की घटना तब हुई जब पूर्व में शकलदीप यादव के यहां एमएचनगर पुलिस छापेमारी कर 5 लीटर देसी महुआ शराब बरामदगी की थी। उसी को लेकर शकलदीप यादव ने गंगा यादव और अमरजीत यादव पर आरोप लगाया कि प्रशासन की सूचना तुम ही लोगों ने दी है। तुम लोग भी शराब बेचते हो तो हम पुलिस को खबर दे सकते थे। जिसको लेकर दोनों पक्षो में गाली गलौज होते हुए भिड़ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे से जबरदस्त मारपीट कर एक दूसरे को घायल कर दिया। हालांकि इस मामले में अभी थाने में आवेदन नहीं दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…