परवेज अख्तर/सिवान : एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा शिवाला के पास हजुरी मंजिल स्थित स्टेट हाइवे 89 पर शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर एवं टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में टेंपो सवार तीन महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए।घायलों को ग्रामीणों की सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों के नहीं रहने के कारण उनका इलाज प्राइवेट चिकित्सक से कराया गया।घायलों में रजनपुरा निवासी दिनेश यादव की पत्नी बेबी देवी, दीनानाथ यादव की पत्नी कुसुम देवी, खाजेपुर खुर्द निवासी अनवर अली की पत्नी मोबिना खातून, रजनपुरा निवासी शिवनाथ यादव समेत आधा दर्जन लोग शामिल हैं। घायलों में शिवनाथ यादव को गंभीर चोटे आई हैं। उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस घटना से संंबंधित आवेदन अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने परआगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता कि टेंपो सिवान से सवारी लेकर आ रही थी तथा इधर से सिवान की ओर ट्रैक्टर जा रहा था। तभी हजुरी मंजिल के पास ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दिया और वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद टेंपो चालक भी फरार हो गया। इस घटना में टेंपो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…